Uncategorized

ब्लॉक बहादराबाद मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में अंग्रेजी शराब की बोतल मिलने से मचा हड़कंप l

ब्लॉक बहादराबाद मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में अंग्रेजी शराब की बोतल मिलने से मचा हड़कंप l

बहादराबाद 13 मार्च ( महिपाल )

ब्लॉक बहादराबाद के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में अंग्रेजी शराब की बोतले पाए जाने को लेकर ब्लॉक परिसर एवं अधिकारियों में हड़कंप मच गया है l मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र स्वास्थ्य से संबंधित कार्यालय और उस कार्यालय में शराब का पाए जाना अपने आप में स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है l
बहादराबाद स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही आम पब्लिक के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही है और जहां स्वास्थ्य विभाग मूक दर्शक बना बैठा है| बताते चलें कि मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में बच्चों के लिए स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण किया जाता है, लेकिन अब यहां 108 के कर्मचारी रहते हैं, जो अपना शौक पूरा करने के लिए शराब का सेवन करते हैं और 108 पर ड्यूटी करते हैं l लेकिन ब्लॉक बहादराबाद के अंदर इतना घिनौना काम हो रहा है| इस पर कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है l जब पत्रकारों ने खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल से बात की तो उन्होंने बताया है कि जिन कर्मचारियों ने यह कार्य किया होगा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी l उधर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के प्रभारी सुबोध जोशी ने बताया कि बच्चों से गलती हो गई होगी मैंने उनको डांट दिया उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह बोतल पानी के लिए लाए थे l जबकि पानी की बोतल अलग होती है और शराब की बोतल अलग l उनके बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग के अंदर बड़ी कमियों के साथ यहां बड़ा खेल किया जा रहा है| गौर तलब है कि कुछ समय पूर्व यहां के डेंटिस्ट के खिलाफ सरकारी दवाओं को हरिद्वार में गढ्ढा खोड़कर दबाने के मामले में मुकदमा किया गया था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *