एक युवकों को सरेराह झगड़ा करना पड़ा भारी, पहुंचे हवालात।
पथरी पुलिस ने झगड़ा कर रहे,04 युवकों को किया गिरफतार।
थाना हाजा पर 112 द्वारा सूचना मिली की इकड कला में झगड़ा हो रहा है उपरोक्त सूचना पर तत्काल थाना हाजा से उपनिरीक्षक आमिर खान, कॉ. 1587 जोत सिंह,होगा.अनुज मौके पर पहुंचे, तो चार युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे चारों युवकों को पुलिस व मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा समझाया गया किन्तु युवक नहीं माने व झगड़े आमदा-फसाद पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने व अन्य कोई चारा न देख चारों युवकों को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पता
1- शाहनवाज पुत्र ताहिर निवासी कस्बा लंढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार
2- तंजीम पुत्र नसीम निवासी कस्बा लंढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार
3- नईम अहमद पुत्र अब्दुल गफूर निवासी घोड़े वाला थाना बहादराबाद हरिद्वार
4- ईनाम पुत्र हाशिम निवासी एकड़ थाना पथरी हरिद्वार
पुलिस टीम
1- उपनिरी.आमीर खांन
2- कां 1587 जोत सिंह
3- हो.गा. अनुज



