घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, l लक्सर कोतवाली पुलिस के कांस्टेबल नवीन चंद्र व उसके हम रहा कॉन्स्टेबल रघुवीर दवारा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त को अवैध चीकू के साथ कुन्हारी चौक से गिरफ्तार किया गया है l लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कांस्टेबल नवीन चंद कांस्टेबल रघुवीर दवारा गश्त के दौरान एक अभियुक्त को सुल्तानपुर चौक से गिरफ्तार किया गया है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था l जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अजब नाजायज चाकू बरामद हुआ है, जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सद्दाम पुत्र शहीद हसन निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया है गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को नियम अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




