ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए एसएससी हरिद्वार के आदेश पर फतवा गांव में चौपाल का आयोजन l लक्सर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतवा गांव में दिनांक 25, 2 2023 को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमे ग्रामीणों के साथ नशे के संबंध में वार्तालाप की गई l पुलिस द्वारा ग्रामीणों को चेताया गया कि नशे के कारोबारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l तथा यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता पाया गया तो उसके विरोध भी उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी जो नशे के कारोबारी के ऊपर की जाती है l गांव में नशा करने वाले व्यक्ति की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने के लिए व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई l ग्रामीणों द्वारा संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया l




