निर्माणाधीन मकान में रखे हजारों रुपये के सामान पर चोर ने किया हाथ साफ l
बहादराबाद 20 फरवरी ( महिपाल )
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रलोक काॅलोनी में इन दिनों चोरों ने जमकर आंतक मचा रखा है। आये दिन किसी न किसी मकान को अपना निशाना बना रहे है और बैखोफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। जिसके चलते काॅलोनीवासियों में भय व्याप्त है।गत शुक्रवार को इन्द्रलोक काॅलोनी में शिव मंदिर के समीप निर्माणाधीन मकान में चोर ने कमरे के दरवाजे का कुंडा तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया और बैखोफ सामान को लेकर चम्पत हो गए । सारी घटना पड़ोस में लगे सीसी टीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने सिडकुल थाने में पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेल में कार्यरत प्रबंधक सचिन देव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका इन्द्रलोक काॅलोनी में शिव मंदिर के सामने एक आवासी भू-खण्ड का निर्माणधीन कार्य चल रहा है। जिसके लिए एक कमरे में पानी की फिटिंग, बिजली आदि का सामान रखा था। जिसको 17 फरवरी की लगभग सुबह 3.55 बजे अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का कुंडा तोड़कर कमरे में रखा लगभग 80 हजार के सामान को चारी कर लिया। चोरी की सारी घटना पड़ोस में लगे सीसी टीवी में कैद हो गई। जिसमें वह अपनी बाइक पर सारा सामान लेकर बैखोफ जाता दिखाई दे रहा है। सिडकुल थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




