Uncategorized

ग्रामीणों की शिकायत पर रामपुर राय घटी पहुंची अधिशासी अभियंता l

ग्रामीणों की शिकायत पर रामपुर राय घटी पहुंची अधिशासी अभियंता l
लक्सर क्षेत्र के रामपुर राय घटी मैं ग्रामीणों की शिकायत पर सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू ध्यानी मौके पर पहुंची l सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू ध्यानी ने बताया कि कल ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई थी कि ठेकेदार के द्वारा काम में गड़बड़ी की जा रही है मैंने कल ही ग्रामीणों को आश्वस्त कर दिया था कि कल मैं मौके पर आऊंगी अगर ठेकेदार के द्वारा कोई काम गड़बड़ किया जा रहा है उसे तुरंत रुकवा जाएगा l और काम सही कराया जाएगा उन्होंने बताया कि आज मैं ग्रामीणों से मिली और ठेकेदार को भी सख्त हिदायत दी उन्होंने कहा कि अगर दोबारा से ग्रामीणों की शिकायत मिली तो आपके ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी l उनके सख्त रुख को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा काम चलाने का और सही काम कराने का भी आश्वासन दिया गया उन्होंने यह भी कहा कि सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां काम हो रहा है अगर ठेकेदार के द्वारा दोबारा से कोई गड़बड़ी की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि जितनी जल्दी काम निपट जाए बेहतर होगा क्योंकि यह काम भी पुराना पड़ा हुआ था उन्होंने कहा मैंने यहां पर सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर सबसे अच्छे काम करने वाले भेजे हैं उन्होंने सभी के सामने जूनियर इंजीनियर सहायक अभियंता को ठेकेदार से काम सही कराने के आदेश भी दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *