Uncategorized

भाजपा शिवालिक नगर मंडल के नवनियुक्त महामंत्री संदीप राठी सहित अन्य पदाधिकारियों का पूर्व रानीपुर विधानसभा भाजपा मीडिया प्रभारी अतुल वशिष्ठ के आवास पर स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया।

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

भाजपा शिवालिक नगर मंडल के नवनियुक्त महामंत्री संदीप राठी सहित अन्य पदाधिकारियों का पूर्व रानीपुर विधानसभा भाजपा मीडिया प्रभारी अतुल वशिष्ठ के आवास पर स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्व विधानसभा मीडिया प्रभारी अतुल वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है।पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। नवनियुक्त महामंत्री संदीप राठी एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में और ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का एक प्रमुख कार्य यह भी है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जनहित के कार्य एवं जनहित योजनायें धरातल पर लाई जा रही हैं उन्हें पारदर्शिता के साथ जनता के बीच लेकर जाएं। विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने के बाद भी कार्यकर्ताओं का धरातल पर कार्य करने का जुनून कभी कम नहीं हुआ है जिसके कारण भाजपा लगातार एक के बाद एक चुनावी मैदान में जीत हासिल कर रही है।
प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री रीता चमोली ने कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ, सबका विकास। पार्टी इसी नारे के तहत कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ पार्टी के हर वर्ग को बराबर मिल रहा है। सभी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी को और बल मिलेगा।
पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ अमरीश शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है वही क्षेत्रीय विकास में भी भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
वरिष्ठ नगर पालिका सभासद अशोक मेहता ने कहा की आगामी चुनाव के दृष्टिगत केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की रणनीति पर कार्य करना होगा जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल सके।
नवनियुक्त मंडल महामंत्री संदीप राठी ने इस अवसर पर कहा कि नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है उस पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का सम्मान उनके लिए प्राथमिकता रहेगी।किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष अशोक चौहान,मंडल मंत्री अविनाश रोहेला,दीपक नेगी,ज्ञानेंद्र चौहान,मीडिया प्रभारी गगन उपाध्याय,मनोज शुक्ला,नगर पालिका सभासद अजय मलिक, हरिओम चौहान,गरिमा सिंह,चंद्रभान सिंह,विपिन चौहान,पूर्व मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पवनदीप,महिला मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनु रावत, उमेश पाठक,गौरव पुंडीर,अंकित श्रीवास्तव,विजय पासवान,शिव नरेश शर्मा,रविंद्र सिंह,पंकज चौहान,हरेंद्र सिंह,रामपाल रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *