रानीपुर पुलिस की कार्यवाही की जद में आए 03 आरोपी
02 शराब तस्कर और 01 सटोरिया दबोचा
बहादराबाद 13 फरवरी ( महिपाल )
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त सुशील उर्फ जाति पुत्र नेत्रपाल निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को 40 पव्वे देशी शराब व अभियुक्त अमरीश पुत्र परमा नेता निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार को 42 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा गया।

इसके अतिरिक्त अभियुक्त सलीम पुत्र नसीम निवासी सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को थाना क्षेत्र से सट्टा सामग्री व 1750 रुपए नगदी के साथ दबोचा गया।





