लंढौरा रुड़की रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने कार व मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत मैं दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको एंबुलेंस 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल रुड़की पहुंचाया गया। आपको बता दें लंढौरा मैं दो व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रुड़की की ओर जा रहे थे।तो वहीं रुड़की की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार सभी सुरक्षित है। बताया गया कि कार सवार अभिषेक रुड़की का रहने वाला है। वही मोटरसाइकिल सवार दोनों जैनपुर के रहने वाले हैं। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी शिनाख्त, हसन रजा पुत्र मोहम्मद रजा ग्राम जैनपुर,व मिनाल रजा पुत्र साकिर रजा जैनपुर, हुए हैं। जिनको गंभीर चोटें आए हैं। सूत्रों ने बताया हसन रजा के सर पर काफी गंभीर चोट है वही उनके पैर में फैक्चर आ गया है वही दूसरे के सर पर गंभीर चोट आई है। जिनको राहगीरों की मदद से सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया है जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति का उपचार शुरू कर दिया है।




