पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान 6 मोटरसाइकिल की सीज।✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अलीमंगलौर बाजार चौकी मैं पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान जिसमें 6 मोटरसाइकिल को किया सीज।आजकल नाबालिक बच्चे मोटरसाइकिल चला रहे हैं जिससे आए दिन एक्सीडेंट दुर्घटना होती रहती है इसलिए मंगलौर पुलिस चौकी ने बाजार चौकी के समीप केवल कन्या स्कूल के आवारा लड़कों वह नाबालिक बच्चों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कई मोटरसाइकिल सीज कर दी गई। नाबालिक बच्चों की मोटरसाइकिल के भी चालान काटे। वही जो भी मोटरसाइकिल मॉडिफाई पाई गई उनके भी चालान काटे तथा बिना नंबर मोटरसाइकिल के भी चालान काटे। वही मंगलौर बाजार चौकी प्रभारी अकरम अहमद का कहना है जो भी कस्बे में नाबालिक बच्चा मॉडिफाई मोटरसाइकिल चलाते पाया गया। या बिना कागजों की मोटरसाइकिल चलाते पाया गया उन सब मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा




