जलभराव को लेकर ग्रामीण परेशान l खानपुर , क्षेत्र के दल्लावाला गांव में, जलभराव को लेकर ग्रामीण काफी परेशानी है ग्रामीणों का कहना है कि यह हमारा मेन रोड है हमें और हमारे बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है और आने जाने में काफी परेशानी होती है ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल मैं जाने वाले बच्चौ क़ो भी इसी पानी से होकर जाना पड़ता हैं ग्रामीणों का आरोप है कि इस जलभराव के कारण काफी बीमारियां पनप रही है जो कभी भी बड़ा रूप रूप धारण कर रही है इस बदबू जलभराव को लेकर हमें सभी को काफी परेशानियां होती हैं इस पानी से गांव में काफी मक्खी मच्छर व कीड़े मकोड़े पनप रहे हैं,और ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हम इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से बात की ग्राम प्रधान ने हमें आश्वासन दिया , लेकिन इसका कोई समाधान नहीं किया और जब हमने इस समस्या को ग्राम विकास अधिकारी से कि तो ग्राम विकास अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं और ज़ब हम समस्या लेकर वीडियो साहब के पास गए तो उन्होंने हमें आश्वासन तो दिया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया ग्रामीणों का कहना है कि हमारी परेशानी का समाधान नहीं हुआ तो हम एसडीम साहब के पास जाएंगे और हमारी वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो हम धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे




