चार वारंटी गिरफ्तार विवादित किशोर लिया पुलिस ने निगरानी में l लक्सर पुलिस ने न्यायालय से विभिन्न मामलों में वंचित चले रहे अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी हेतु आदेश जारी किए न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी हेतु कोतवाल लक्सर अमरजीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया l जिसमें उप निरीक्षक नरेंद्र तोमर उप निरीक्षक गीता चौहान उप निरीक्षक एकता मंगाई कानि o अजय जोशी कानिo अनिल वर्मा व महिला होमगार्ड खुशी आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा छापेमारी कर 4 वारंटीयों को गिरफ्तार किया है जिसमें राजेंद्र सैनी पुत्र बाबूराम सैनी निवासी बड़ी टीम लक्सर जिला हरिद्वार, ममता पत्नी चमन निवासी लक्सर जिला हरिद्वार, जमुना पत्नी बिजेंदर निवासी ग्राम महाराजपुर कला लक्सर जिला हरिद्वार, अखलाक अहमद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी लक्सर जिला हरिद्वार व विधि- विवादित किशोर आदि को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया l विधि विवादित किशोर को माननीय न्यायालय के आदेश पर निगरानी में लिया गयाl वादी गिरफ्तारी अभियुक्त गण / विधि विवादित किशोर को मा न्यायालय के समक्ष नियमानुसार पेश किया जा रहा है




