Uncategorized

चोरो ने एक ही रात में फाड़ डाले 7 दुकानों के शटर l

चोरो ने एक ही रात में फाड़ डाले 7 दुकानों के शटर l
बहादराबाद 1 फरवरी ( महिपाल )
क्षेत्र में चोरो के आतंक से ग्रामीणों के होश उड़ा दिए हैं, बीती रात चोरो ने पृथ्वी राज चौहान डिग्री कालेज रोहालकी के पास बहादराबाद अलीपुर मार्ग पर बानी 7 दुकानों के शटर फाड़ कर हज़ारो के सामान पर हाथ साफ कर दिया, सूचना पर एस पी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित चौकी बाजार प्रभारी अशोक सिरासवाल, चौकी शांतर शाह प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज़ सहित एस ओ जी टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और चोरो को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया l
बताते चले कि गत माह से अब तक क्षेत्र में चोरी की कई घटनाए हो चुकी हैं जिनमे हरिजन बस्ती से चोरो ने हज़ारो का सामान चोरी कर लिया थाजिसका आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है जिस कारण जनता में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर रोष है l
बीती रात चोरो ने पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के पास बनी
सात दुकानों जिसमें जॉय इ बाईक शोरूम से 1 नया सेमसंग कंपनी का मोबाईल, श्रीयांश इंटर प्राइजीज के मालिक संदीप कुमार की दुकान से 7 हज़ार की नकदी, 6 इन्वेटर बल्ब विशाल कुमार की परचून एवं मोबाईल की दुकान से 1 मोबाईल चार्जर, स्पीकर, 2000 नकद, सूरज की मोबाईल की दुकान से चार्जर, फोन की ऐसेसरीज़, डाटा केबिल, मरम्मत के लिए आया मोबाईल, मेडिकल स्टोर की दुकान से दवाइयां, टूथ पेस्ट, कैफे की दुकान से 4800 रुपए नकद, अक्सफोर्ड इंस्टिट्यूट की दुकान से 7 हज़ार की नकदी चुरा ली l
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौकामुआइना किया और दुकानों में लगे सी सी टी वी कैमरो को चैक कर फुटेज निकली जिसमें तीन चोर दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने अपने मुँह कपड़ो से ढक रखे थे l एस पी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि चोरो को पकड़ने के लिए पुलिस ने बहा दराबाद, पथरी, ज्वालापुर, एस ओ जी की टीमों का गठन कर चोरो की गिरफ़्तारी के लिए लगाया हैं जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएगे l वहीं आस पास के दुकानदारों का कहना हैं कि एस रोड पर पुलिस की गस्त नहीं हो रही हैं जिस कारण चोरो ने उक्त घटना को अंजाम दिया है, दुकानदारों ने मांग की है कि चोरी कि घटनाओ को रोकने के लिए रात्रि गस्त जरुरी है l वहीं सीतापुर में भी एक दुकान से ग्राहक कि मोटर साईकिल दुकान का शटर तोड़ कर चोरी कर ली गई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *