Uncategorized

ध्वजारोहण कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया,

प्रकाशनार्थ ( लक्सर )कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार आज लक्सर विधानसभा क्षेत्र के लक्सर नगर में बालावाली तिराहे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ उमादत्त शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया, इस अवसर पर कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री राजेश रस्तौगी ने बापू गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए सबको कांग्रेस की मजबूती का संकल्प दिलवाया , ट्रक यूनियन लक्सर के अध्यक्ष अरुण चौधरी व कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए बापू के संघर्ष को कभी भुलाया नही जा सकता , व्यापार मण्डल के महामंत्री राजेन्द्र वर्मा , नगर उपाध्यक्ष चौधरी सन्त पंवार , प्रदेश सह ध्वज प्रभारी चौधरी लोकेश कुमार , जिला महासचिव डोनू पंडित , श्रीमति निधि शर्मा , श्रीमति सावित्री ,श्रीमति बीना रस्तौगी , प्रवेज आलम , शहजाद , प्रिंस सैनी , शिवांशु शर्मा , राहुल गुप्ता , संजय कर्णवाल, शीटल शर्मा आदि ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महात्मा गांधी अमर रहे, देश के शहीद अमर रहे, भारत माता की जय ,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों का उद्घोष किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *