विकासनगर —
विकासखंड चकराता में तैनात 3 शिक्षक फिर मिले स्कूलों से नदारद,
रजिस्टर में हाजिरी लगी होने के बाद भी शिक्षक मिले स्कूल से अनुपस्थित,
बीईओ चकराता ने आपत्ति जताते हुए एक शिक्षक का जनवरी का वेतन रोकने तथा 2 शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश,
चकराता की वीडिओ पूजा नेगी दानू ने करीब 13 विद्यालयों में किया औचक निरीक्षण,
निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा के हेड विजय कुमार, जूनियर हाई स्कूल गबेला के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र बड़ौनी और प्राथमिक स्कूल भेवना के शिक्षक मुकेश कुमार मिले अनुपस्थित,
शिक्षकों द्वारा खुद को ऑन ड्यूटी दर्शाया गया था , जबकि स्कूल से शिक्षक मिले थे गायब,
बीईओ को जूनियर हाई स्कूल गबेला के प्रधानाचार्य उनके तीसरे निरीक्षण में भी अनुपस्थित मिले,
प्रधानाचार्य का जनवरी महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया गया,
अन्य दो शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने के दिये निर्देश,



