Uncategorized

सरकारी व् गैर सरकारी स्कूलो व् सरकारी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस l

सरकारी व् गैर सरकारी स्कूलो व् सरकारी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस l
बहादराबाद 27 जनवरी ( महिपाल )
क्षेत्र में सरकारी व् गैर सरकारी स्कूलो व् सरकारी कार्यालय में 74 वाँ गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। ओम ग्रुप आप कॉलेज के संस्थापक मुनेश सैनी ने ध्वजारोहण किया।इस मोके पर संस्थापक मुनेश सैनी ने कहा कि गणतंत्र के महत्व को समझने के लिए कर्तव्यों का बोध होना आवश्यक है, तभी इसके महत्व को समझा जा सकता है।यह समारोह हमें अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा का बोध कराता है, भारत का इतिहास गवाह है हम सभी भारतीय अपनी वीरता, धीरता और शौर्य के लिए जाने जाते हैं लेकिन इससे पूर्व की हमारे पूर्वजों की थाती हमें प्रेरणा देती है। कालेज के छात्र गौरव बनेंगे ऐसी अपेक्षाएं मुझे हमेशा बनी रहती हैं।हम सभी को स्वयं को और अधिक योग्य बनाने की आवश्यकता है, इसके लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर त्रिवेणी शास्त्री ने किया। इस मोके संस्थान के निदेशक डॉ मुकुल गुप्ता प्रतीक्षा अनुप्रति मानसी सानिया महेश अनु रानी आदि शामिल रहे ।एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में स्कूल के प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने ध्वजारोहण किया । इस मोके पर छात्र छात्राओ ने देश भक्ति से ओत प्रोत समूह ज्ञान दर्शको को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस मोके पर स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने कहा कि आज के ही दिन देश संविधान लागू किया गया था उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हीं की बदौलत आज हम यह दिवस मना रहे हैं उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में रहने वालों के लिए उनकी जन्म भूमि भारत माँ ही सब कुछ है और इसके लिए अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं हिचकिचायेंगे।उन्होंने देश के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ने कहा कि राष्टीय पर्व मनाने से अपने इतिहास से परिचित होने का सुअवसर मिलता है। उन्होने कहा कि देश के राष्टीय पर्व हमारी संस्कृतिक सरोवर है हमें इसे सहज कर रखना चाहिए और इन्हें मिलजुल कर सद प्रभाव से मनाना चाहिए। इस मोके पर बी॰पी॰ उपाध्याय, पूनम चौहान ,रवि चौहान,
हेमा बिष्ट,मनी अरोडा,मिनाक्षी शर्मा,नीरू,कविता चौहान,स्वाति चौधरी,निधि चौहान,निर्मला शर्मा,मीना,अपर्णा त्रिखा, पूजा शर्मा आदि शामिल रहे। इसके अलावा माँ सरस्वती स्कूल , स्प्रिंगफील्ड स्कूल, केदार इंटरनेशनल एकेडमी बेगमपुर, प्राथमिक विद्यालय खेड़ली, ब्लॉक बहादराबाद, थाना बहादराबाद, कुंती नमन कालेज आदि स्कूलो में गणतन्त्र दिवस मनाया गया। वही खंड विकास कार्यालय, थाना बहादराबाद, चौकी बाजार, उत्तराखंड संस्कृत विश्व विद्यालय, हंस आई चिकित्सालय, झंडा चौक, सिचाई विभाग कार्यालय, जल विद्युत गृह पथरी पर राष्ट्रीय तिरंगे फहराया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *