Uncategorized

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

रिपोर्ट नौशाद अली

आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य और अध्यापक अध्यापिका और छात्र छात्राओं ने सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का निर्माण किया उन्होंने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उन्होंने सभी से दिल्ली चलने का आह्वान करते हुए दिल्ली चलो का नारा दिया सुभाष चंद्र बोस गरम दल के नेता थे वह कहते थे कि हमें आजादी भीख में नहीं चाहिए हम आजादी को अंग्रेजों से छीन लेंगे आज उनके जन्मदिवस पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं इस अवसर पर अमित चौहान सतीश शास्त्री अनूपमा चौहान वीर सिंह अरुण यादव सुरेंद्र कुमार ,गुड़िया सुदेश चौहान शाहिद अली आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *