Uncategorized

लंढौरा में ट्रेन से कट कर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लंढौरा में ट्रेन से कट कर बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा रेलवे पुल के पास ट्रेन से कट कर 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
सोमवार शाम करीब 4 बजे लंढौरा रेलवे पुल के पास एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को रेलवे ट्रैक पर मृतक पड़ा देखा। तो मौके पर राहगीरों कि भीड़ रेलवे ट्रेक पर जमा हों गई। किसी ने लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह को सूचना दी। पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह तुरंत रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और जमा भीड़ को रेलवे ट्रेक से हटाया। बुजुर्ग के शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर रुड़की सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ने खुद ही खुदकशी की है। पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सुरेंद्र पुत्र फुल्लू, निवासी सिकंदरपुर मवाल, थाना मंगलौर, हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *