शांति व्यवस्था व् कानून व्यवस्था भंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस क़ो रवि सैनी द्वारा अपनी पत्नी रीना सैनी के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई जिसको चेतक कर्मचारी गण ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बहुत समझाया लेकिन नहीं माना तथा दूसरी सूचना पर मुंडा खेड़ा कला में जमीनी विवाद पर झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर चेतक कर्मचारीगण तत्काल मौके पर जांच की गई तो जांच में पाया गया शहनवाज उर्फ कल्लू द्वारा पड़ोसी को मारपीट व झूठे मामले में फंसाने की झूटी सूचना दी गई मौके पर शाहनवाज उपरोक्त को समझाया गया किंतु नहीं माने झगड़े पर उतारू हो गए उपरोक्त दोनों सूचना में दोनों व्यक्तियों को किसी संगे अपराध के जाने की दृष्टिगत अंतर्गत धारा 151 सीआरसीपी C R P C मे गिरफ्तार किया गया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था भंग करने पर गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तगण को निम्नानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैl




