रिपोर्ट पहल सिंह राणा
नशे के खिलाफ हबीबपुर कुड़ी व रायसी में किया गया दंगल का आयोजन, लोगो ने ली प्रेरणा
लक्सर क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी व रायसी में नशे के खिलाफ आज दंगल का आयोजन किया गया है जिसमें दूर दूर के कई दर्जनों पहलवानों ने अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए हबीब पूर् कुड़ी के समाजसेवी प्रधान पति प्रवीण कुमार नागर ने बताया कि जिस तरह से हमारे देश में नशा बढ़ता जा रहा है उस नशे से बचाने के लिए नौजवान लड़कों को दंगल की तरफ आकर्षित करने के लिए आज हबीबपुर कुड़ी व रायसी में दंगल का आयोजन कराया गया उन्होंने बताया कि दंगल में सहारनपुर सरसावा बिजनौर चंदक श्यामली नजीबाबाद हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्र से पहलवान आए और सभी ने दंगल में अपनी कुश्ती दिखा कर अपने हुनर का लोहा मनवाया वहां पर जो कुश्ती का केंद्र रहे वह हबीबपुर कुड़ी के सीटू रहे उन्होंने अपने से भी डबल पहलवान को भगा भगा कर चित किया जिसको हबीबपुर कुड़ी के समाजसेवी प्रवीण कुमार प्रधान पति ने अच्छा इनाम देकर सम्मानित किया हबीबपुर कुड़ी और रायसी के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पहलवान सीटू को भी सम्मान दिया और उपहार स्वरूप सबने सीटू पहलवान का सम्मान किया वहां पर हजारों दंगल के शौकीन मौजूद रहे जििनमे समाजसेवी प्रवीण कुमार नगर अंकुर चौधरी आदि उन्होंने बताया कल भी इसी जगह दंगल किया जाएगा जिसमें और भी बड़े बड़े पहलवान शिरकत करेंगे




