एसडीएम लकसर को मुख्यमंत्री के नाम किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन l
लक्सर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आज एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है किसान नेता चौधरी सुभाष ने कहा कि तहसील से संबंधित कार्य को तहसील से हटाकर हरिद्वार जिले से जोड़ा जा रहा है जैसे की रेत बजरी मिट्टी को कोई किसान व मजदूर व व्यापारी ट्रैक्टर गाड़ी से लेकर अपने उपयोग के लिए अपने घर या गांव लेकर आता है किसी कारणवश उसका कोई चालान लक्सर तहसील द्वारा कट जाता है था उस चालान को लक्सर तहसील में ही भुगतान कर दिया जाता था हरिद्वार जिलाधिकारी के आदेश अनुसार रिलीज कर दिया जाता था अब यह चालानी कार्रवाई एसडीएम हरिद्वार को दे दिए गए हैं जो बिल्कुल ठीक नहीं है वही अनिल चौधरी किसान नेता ने कहा तहसील लक्सर द्वारा पकड़ा गया वाहन पूर्व की भांति तहसील लक्सर पर ही वाहन को रिलीज किए जाने के आदेश दिए जाए उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र की आम जनता को लगातार चोर साबित करने का प्रयास किया जा रहा है उपभोक्ता के तार में जरा सा भी कट है या उसका मीटर उतार लिया गया बिल जमा ना होने की स्थिति में अपने भाई व पड़ोसी के यहां से तार डालकर बिजली जलाई तब भी उनके ऊपर चोरी के मुकदमे लगातार किए जा रहे हैं जो बिल्कुल गलत है बकाया पुराना बिल बिजली को पूर्ण तरह से माफ किया जाए उन्होंने दोनों बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करवाने की मांग मुख्यमंत्री से की है वहां पर किसान सुभाष चौधरी दीपक कुमार पंकज सैनी अर्जुन सैनी अनुज कुमार गुलजार खान पलक कश्यप संजय कुमार रविंद्र चौधरी अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे l



