दिल्ली से लापता नाबालिक युवती को लकसर पुलिस ने परिजनों से मिलाया l
लक्सर पुलिस ने 4 माह से दिल्ली अपने घर से लापता मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग युवक को उसके परिजनों से मिलवा दीया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 3 जनवरी 2023 को लक्सर बाजार में 1 युवक के लावारिस हालत में घूमने की सूचना प्राप्त हुई थी उपरोक्त सूचना पर लावारिस घूम रहे युवक को मानसिक रूप से कमजोर जिसको कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कुणाल निवासी सिद्धार्थ बस्ती नई दिल्ली का होना बताया गया युवक के परिजनों की जानकारी के लिए किए गए अथक प्रयासों के पश्चात युवक के परिजनों से संपर्क किया गया व जिनके द्वारा कुणाल को मानसिक रूप से कमजोर होना बताया गया है उन्होंने बताया कुणाल पिछले 4 माह से दिल्ली से लापता है उसको जगह-जगह उसकी तलाश की गई उन्होंने बताया नाबालिक के सब कुशल बरामद होने पर परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे उसके परिजनों द्वारा अपने पुत्र को पाकर लक्सर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थैंक्यू हरिद्वार पुलिस कहां और अपने नाबालिग युवक कुणाल को सकुशल लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए




