कोहरे ने किया सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित l
बहादराबाद 29 दिसम्बर ( महिपाल )
क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है और पारा लगातार नीचे जा रखा है उस पर दिन भर आसमान पर छाया कोहरा जनता को परेशान कर रहा है l हाड़ कंपा देने वाली ठण्ड और तेज बर्फ़ीली हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दुभर कर दिया है l वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री होने से ठण्ड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, आसमान पर छाए कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है दिन भर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक लग गए हैं, दिन में भी वाहनों को हेड लाइट जाला कर चलना पड़ रहा है l हालांकि आज दोपहर के समय हल्की बूंदा बंदी हुई जिससे लगा कि आसमान पर छाई धुंद छठ जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ l दो मिनट की बूंदा बांदी से कोई असर नहीं पड़ा बल्कि ठण्ड में और भी बढ़ोतरी हो गई l उधर स्कूलो में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है कि इसी कड़ाके की ठण्ड में अभिभावक अपने पाल्यों को स्कूल कैसे भेजें? उस पर कोरोना का साया अब उन्हें सता रहा है l जिलाधिकारी द्वारा दो दिन के अवकाश की घोषणा से जहाँ बच्चों को कुछ राहत मिली थी अब वह काफूर होती दिख रही है क्याकि प्राइवेट स्कूल अभी भी शारदीय अवकाश करने को तैयार नहीं हैं जिसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है l अब देखना होगा कि विभाग और जिलाधिकारी इस पर क्या निर्णय लेते हैं ?




