महामना सेवा संस्थान हरिद्वार द्वारा आज 25 दिसंबर 2022 को प्रेस क्लब हरिद्वार में भारत रतन महामना मदन मोहन मालवीय जी 161 वी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई इस अवसर पर महामना सेवा संस्थान द्वारा रुड़की आईआईटी के प्रोफेसर डॉ कृष्ण गोपाल जी को महामना मालवीय सम्मान से अलंकृत किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ अशोक मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य एसएम जैन पीजी कॉलेज में पंडित मदन मोहन मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि मालवीय जी बहुत ही विद्वान एवं तपस्या व्यक्ति थे उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में, राष्ट्र की स्वाधीनता के क्षेत्र में, तथा एक कुशल वकील के रूप में राष्ट्र की सेवा की है वह एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे इस अवसर पर महामना सेवा संस्थान द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शिवानी कुमारी छात्रा आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट दीक्षा नेगी छात्रा एंजेल्स अकैडमी बहादराबाद सूर्यांश सैनी और हर्ष सैनी और शाहिद को भाषण प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर कवियत्री अरुणा वशिष्ठ ने महामना जी के जीवन पर कविता पाठ किया कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया और महामना जी के बताए हुए आदर्शों पर चलने का सभी से आव्हान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता महामना सेवा संस्थान के अध्यक्ष पदम प्रकाश सूवेदी और कार्यक्रम का संचालन महामना सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ रमेश चंद्र शर्मा ने किया इस अवसर पर समाजसेवी दीपक वैध ,समाजसेवी विशाल गर्ग ,पदम प्रकाश शर्मा ,पुष्पेंद्र जोशी ,डॉक्टर गजेंद्र त्यागी ,हरि नारायण जोशी मुस्कान फाउंडेशन से नेहा मलिक दीपक पाल महाराजपुर के प्रधान अरुण चौहान राहुल चौहानआदि उपस्थित रहे




