Uncategorized

विक्रम सवार से मोबाइल लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्त गुणों को पुलिस ने दबोचा

विक्रम सवार से मोबाइल लूट की घटना करने वाले दो अभियुक्त गुणों को पुलिस ने दबोचा
बहादाराबाद 25 दिसम्बर ( महिपाल ) कोतवाली रानीपुर में शिकायतकर्ता अनुराग कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम मोहम्मदी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार द्वारा थाना हाजा पर एक प्रार्थना पत्र बाबत दो अज्ञात विक्रम चालक व उसके साथी द्वारा विक्रम से सेक्टर 5 बीएचईएल के पास स्वयं का मोबाइल व ₹500 लूटकर ले जाने के संबंध में दाखिल किया था l उक्त संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 635/22 धारा 341,342 भादवी पंजीकृत किया, आज दिनांक 25.12.2022 को रानीपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त आशीष पुत्र देवेंद्र निवासी लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार, आशु कटारिया पुत्र चंद्रशेखर कटारिया निवासी ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी A 13 बरामद किया है, अभियुक्त गणों को बाद नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *