Uncategorized

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु ग्राम लालपुर कला में चौपाल कार्यक्रम आयोजित l

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु ग्राम लालपुर कला में चौपाल कार्यक्रम आयोजित l लक्सर क्षेत्र के लालपुर कला गांव में शनिवार को ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 का चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाया जा रहा ड्रग फ्री देव भूमि मिशन 2025 को साकार करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी विवेक कुमार लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह व उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा उप निरीक्षक अमित नौटियाल आदि की टीम गठित की गई l टीम द्वारा सभी ग्रामीणों से नशे के संबंध में वार्ता की गई, और उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि नशे के कारोबारी को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा तथा नशे के कारोबार करने वाले के सहयोग करने वाले पर भी उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी, जिस प्रकार की कार्रवाई नशे के कारोबार करने वाले पर की जाती है नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने के संबंध में भी ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की गई जिससे सभी ग्राम वासियों ने महत्वपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *