Uncategorized

ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एस०एस०पी० हरिद्वार के आदेश पर ग्राम अतमलपुर बोंगला में आयोजित की गई चौपाल

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एस०एस०पी० हरिद्वार के आदेश पर ग्राम अतमलपुर बोंगला में आयोजित की गई चौपाल

    माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड को  ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025  को साकार करने हेतु  आज दिनांक - 17.12.2022 को *ग्राम अतमलपुर बोंगला* में  एस०एस०पी० हरिद्वार के आदेश पर  चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया  जिसमे सभी ग्रामीणों के साथ नशे के सम्बन्ध में  वार्ता की गई और  ग्रामीणों को चेताया कि  नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।  गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों को साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा  गांव के चैराहो और मुख्य आने जाने वाले रास्तो में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए यातायात नियमों के अनुपालन करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

नशे के विरुद्ध विधिनुरूप दंडिक कार्यवाही, जागरूकता व संवेदीकरण अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *