Uncategorized

60 किलो गोवंश के साथ दो गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर ग्राम बंदरजुड़ में अभियुक्त परवेज पुत्र मोहम्मद सत्तार व मुस्तकीम पुत्र रफीक निवासी गण ग्राम बंदरजुड़ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लगभग 60 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी उपकरण दो लोहे की छुरिया, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका व एक भूरे रंग की चादर बरामद हुई है। उक्त दोनों अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1:- परवेज पुत्र मोहम्मद सत्तार उम्र 40 वर्ष।
2:- मुस्तकीम पुत्र रफीक उम्र 42 वर्ष, निवासीगण ग्राम बंदरजुड़ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1:- लगभग 60 कि0 ग्रा0 गोमांस।
2:- दो लोहे की छुरियां।
3:- एक कुल्हाड़ी।
4:- एक लकड़ी का गुटका।

कार्यवाही का विवरण
उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र जनपद हरिद्वार के द्वारा माह जनवरी 2022 से अब तक गोकशी, गौहत्या, गौतस्करी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल- 194 अभियुक्तगण के विरुद्ध कुल- 59 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। जिनमें – 88 पशुओं को गोकशी से बचाकर गौशालाओं में दाखिल कराया गया है। ज्ञात हो कि गोवंश टीम द्वारा गोकशी, गौहत्या, गोतस्करी की रोकथाम हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एक से अधिक अभियोगों में सम्मिलित व क्रियाशील गौ हत्यारों एवं गौ तस्करों के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों के द्वारा अभी तक कुल – 78 गोकशी, गौहत्यारों व गोतास्करो के विरुद्ध गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है, कार्यवाही लगातार जारी है।

गोवंश टीम का विवरण:-
1:- उ0नि0 आशीष कुमार।
2:- उ0नि0 शरद सिंह।
3:- का0 199 प्रवीण कुमार।
4:- का0 874 प्रवीण खत्री।
5:- का0 28 प्रवीण सैनी।
6:- का0 1306 राजेन्द्र।
7:- म0का0 652 वर्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *