Uncategorized

अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का कटा गया चालान

अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का कटा गया चालान
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

जनपद हरिद्वार में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों/गलत नंबर प्लेट /मॉडिफाइड साइलेंसर/ प्रेशर हॉर्न /बिना कागज के चलने वाले इत्यादि के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है ।जिसके तहत बीती रात पुलिस ने 10 लोगों के चालान काटे l थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यातायात नियमों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *