दुकान में फाड़ देकर हजारों का सामान चोरी। पहले भी कई जगहों पर हो चुकी चोरी।
✍🏻👉रिपोर्ट सद्दाम अली
लंढोरा खानपुर के ग्राम गधारोना मैं रहीस वेल्डिंग वर्कशॉप की दुकान है जहां शनिवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे की दिवार तोड़कर अंदर रखा हजारों का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने सुबह को दुकान खोली तो देखा पीछे की दीवार मैं फाड़ दिया हुआ है जिस पर उसने अपना सामान चेक किया तो वहां से इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन कटर मशीन गैलेंडर वह अन्य सामान चोरी हो चुका था। इस वारदात को देख आसपास की भीड़ जमा हो गई। वही दुकान स्वामी का कहना है पहले भी चोरों ने दुकान में से चोरी कर ली थी जिसमें बड़ा गेट मैंने सामान चोरी हो गया था तलाश करने पर पास के मकान से चोरी का सामान बरामद हो गया था। दुकान स्वामी ने यह भी बताया कि कई सालों से यहां लगातार चोरियां होती आ रही है जिसमें पास के घर के सामने से 2 साल पूर्व ट्राली भी चोरी हो गई थी जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। वही दुकान स्वामी ने बताया की 30 से 40 हजार का नुकसान है। दुकान स्वामी ने प्रशासन से अपील की है जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की कृपया करें। वही लंढोरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली है पुलिस छानबीन में जुट गई है।




