Uncategorized

एसएसपी हरिद्वार की नशे के विरुद्ध पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में छात्रों के साथ किया जनसंवाद

एसएसपी हरिद्वार की नशे के विरुद्ध पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में छात्रों के साथ किया जनसंवाद

बहादराबाद रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत हरिद्वार को नशा मुक्त करने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद के थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा चौकी शांतरशाह क्षेत्र में स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया, साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि
नशे के विरुद्ध विधिनुरूप दंडिक कार्यवाही, जागरूकता व संवेदीकरण अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *