आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गुर्जर बस्ती गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गनी कसाना और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अनिस गौड़ ने किया इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मुकेश कोली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उन्होंने कहा कि भाजपा कि प्रदेश और देश की सरकारों द्वारा सभी वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक से अधिक समर्थन भाजपा का करना चाहिए और अपने बूथ को हर चुनाव में जीता कर भाजपा और मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है उन्होंने कहा कि हम समय आने पर चूक जाते हैं और गलत व्यक्तियों द्वारा भ्रमित कर दिए जाते हैं जिससे हमारा वोट प्रतिशत भाजपा के पक्ष में कम रहता है इसे आने वाले चुनाव में बढ़ाना है अतिथि के रूप में पहुंचे जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति और अल्पसंख्यक क्षेत्रों का विकास उनमें से प्रमुख है हमें अपने प्रदेश और देश की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर भाजपा को मजबूत करना है इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन और जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बहरोज आलम ने सभी लोगों से अपील की कि हम अल्पसंख्यक लोगों का हित भाजपा के साथ ही है दूसरी पार्टियां गलत प्रचार कर लोगों को बहला-फुसलाकर उनका वोट लेती हैं जबकि भाजपा हर धर्म और जाति के व्यक्तियों को साथ लेकर चलती है इस अवसर पर गनी कसाना ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुज्जर बस्ती में भी भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है हम इसे आने वाले चुनाव में बढ़ाएंगे जिला पंचायत चुनाव में हमने गुर्जर बस्ती के बूथ में बढ़त हासिल की है इस अवसर पर आजाद अली , ठेकेदार जहूर, हसन लियाकत ग्राम प्रधान पदार्था लाखन पूर्व ग्राम प्रधान मुक्करम अली भाई मुस्तफा, जहूर हसन, इनायत अली, अवनी सुलेमान कसाना, नूर आलम कसाना, सहारोज आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे




