Uncategorized

रुड़की हरिद्वार हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
रुड़की हरिद्वार हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। कार में एक दंपत्ति सवार थे जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। वही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम को खुलवा कर यातायात सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार रुड़की निवासी एक दंपत्ति कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे जैसे ही वह कोर से आगे वाले पुल पर पहुंचे तो कार के सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित हुई गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सुखी नदी में जा गिरी। हादसा होते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई वही हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपत्ति को कार से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया वही यातायात को सुचारू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *