आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रोशनाबाद स्थिति कार्यालय पर जनपद में हो रही अपराधों पर पुलिस कार्यवाही में पकडे गए अभियुक्तों द्वारा किए गए अपराधों किबजानकारी देते हुऐ बताया कि श्यामपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों मुस्तकीम पुत्र मूर्तजा निवासी लंढोरा कोतवाली मंगलोर तथा महताब पुत्र कयूम निवासी ग्राम खंडजा कुतुबपुर लक्सर को 75-75 ग्राम अवैध स्मैक के सात गिरफ्तार किया हैं l
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में वाद दायर कर जेल भेज दिया है l
दूसरी घटना में हाल ही में थाना पथरी में मिनी बैंक लूटने एवं मंदिर से चोरी करने वाले अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूट के सामान के साथ तीन अवैध देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, 1 नाजायज चाकू, अपराध में प्रयोग कि गई सिटी होंडा कर, एक मोटर साईकिल भी बरामद कि है l
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में तीन सगे भाई शामिल है जिनमे शादाब, शाबाज शहजाद पुत्रगण नाजिम निवासी धनपुरा तथा उनका एक साथी शादाब पुत्र हसन अली निवासी पदार्था थाना पथरी है जिनके पास से मंदिर से चोरी किये गए 100000/ नकद बरामद किए गए हैं l
एक अन्य घटना का खुलाशा कर्ते हुऐ बताया कि लक्सर पुलिस ने तीन मोटर साईकिल चोरो को चोरी की 7 मोटर साईकिलो के साथ गिरफ्तार किया है l पकडे गए अभियुक्तों में आकाश पुत्र सुमेर चंद, अनुज पुत्र मामचंद निवासी गण अकोला खुर्द लक्सर एवं सागर पुत्र प्रीतम निवासी मानक मज़ारा थाना भगवानपुर है l सभी को संबधित धाराओं में जेल भेज दिया है




