Uncategorized

नकली नोट छापने का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, 29800/ नकली नोट बरामद l

नकली नोट छापने का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, 29800/ नकली नोट बरामद l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
मुखबिर की सूचना पर सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविदास मंदिर रावली महदूद चौक से नकली नोटों के साथ स्कूटी चालक को गिरफ्तार किया l जिसके पास से पुलिस को 200 तथा 100 रुपए के 2500 /- के नकली नोट मिले l
पुलिस की पूछताछ में उसने नकली नोट छापने की बात स्वीकार की और बताया कि वह मोहल्ला धीरवाली ज्वालापुर में किराए के मकान में नोटों की छपाई करता है l पुलिस ने बताए मकान पर छापा मार कर वहां से नोट छापने में काम लिया जाने वाला ऐपसोन कंपनी का कलर प्रिंटर, नोटों के लिए 6 डाईनुमा इम्प्रेशन, प्रिंट किए 27300/ के नकली नोट जो 100 तथा 200 रुपए के थे बरामद हुऐ l पुलिस ने पकडे गए अभियुक्त नरेश कुमार सैनी पुत्र राम प्रसाद सैनी निवासी ग्राम खलीलपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर, हाल पता मोहल्ला धीरवाली ज्वालापुर को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया है l इस घटना का खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अपने कार्यालय पर करते हुऐ पत्रकारों को बताया कि अभियुक्त के कब्जे से कुल 29800/ रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *