Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने 24 घंटे के अंदर ही पुलिस मुठभेड़ से फरार दूसरे अभियुक्त को भी बीती रात गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने 24 घंटे के अंदर ही पुलिस मुठभेड़ से फरार दूसरे अभियुक्त को भी बीती रात गिरफ्तार किया।
बहादराबाद 19 नवम्बर ( महिपाल )
बीते कल प्रातः पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मौके से फरार उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने में जी जान लगा दी जिस पर उसके दूसरे साथी बदमाश को बहादराबाद और रानीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गढ़मीरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा मय जिंदा एक कारतूस बरामद किया।पकड़ा गया बदमाश सिद्धार्थ चौहान पुत्र भानदास निवासी सिंधाडी थाना गुना मध्य प्रदेश के खिलाफ रानीपुर कोतवाली तथा बहादराबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है l उल्लेखनीय हैं कि कल पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में रानीपुर के शिवालिक नगर माह मई में रात्रि गश्त कर रहे एक सिपाही की आंख में गुलेल से पत्थर मारकर फरार हो गया था उसके कुछ साथियों को पुलिस ने पूर्व अन्य चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन मास्टरमाइंड देशराज पुत्र भूरिया निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद बहादराबाद थानाक्षेत्र की नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया था जिस पर पुलिस द्वारा ₹ 50000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था l पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों का पुराना अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *