Uncategorized

बहादराबाद पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली साप्ताहिक पीठ से सामान लेने आए ई-रिक्शा चालक दिनेश पाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बूढ़पुर चौहान थाना झबरेडा हाल निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली रानीपुर का ई-रिक्शा चोरों ने चुरा लिया जिसकी शिकायत वादी ने बहादराबाद थाना को देकर मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मात्र 48 घंटे में ही चोरी की गई ई-रिक्शा को चोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसकी आज थाना बहादराबाद में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर बीएस चौहान ने बताया कि पुलिस ने ओक्टागन ऑफिस के पीछे स्थित खंडहर नुमा मकान के पास से बहादराबाद पीठ से व कोतवाली ज्वालापुर से चोरी किए गए दो ई-रिक्शा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर संदीप पुत्र वीरपाल निवासी प्रेम नगर ऐलमनाला थाना कांधला जिला शामली उत्तर प्रदेश एवं प्रवीण कुमार पुत्र रंधीर सिंह निवासी स्वतंत्राता नगर थाना नरेला पश्चिमी दिल्ली ने बताया कि प्रवीण दिल्ली में रहकर कई ई-रिक्शा चोरी करता था लेकिन उन्हें वहां चला नहीं पाता था।इसलिए उनकी बैटरी निकाल कर शामली में श्री बालाजी बैटरी नामक दुकान पर सस्ते में बेचा करता था वहीं उसकी मुलाकात शामली के संदीप से हुई उन दोनों ने मिलकर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी करने का प्लान बनाया जिसमें उन्होंने पहले ज्वालापुर कोतवाली और बाद में बहादराबाद थाना क्षेत्र के पीठ बाजार से एक-एक ई-रिक्शा चोरी की पुलिस ने उनके पास से दो ई- रिक्शा एक मोटरसाईकिल बरामद की जिसका उपयोग वह चोरी की घटना में करते थे सीओ सदर बी.एस.चौहान ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मात्र 48 घंटे में ही चोरी की घटना का अनावरण किया हैं जो काबिले तारीफ हैं।उच्च अधिकारियों ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को उचित ईनाम दिए जाने की घोषणा की पुलिस ने दोनों अपराधियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।जिन्हें वहां से जेल भेज दिया जाएगा।जिनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *