Uncategorized

विज्ञान, आर्ट तथा क्राफ्ट प्रदाशनी का आयोजन l

विज्ञान, आर्ट तथा क्राफ्ट प्रदाशनी का आयोजन l
बहादराबाद 16 नवम्बर ( महिपाल )
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी ,बहादराबाद में आज विज्ञान,आर्ट तथा क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं द्वारा स्वयं तैयार की गईं क्राफ्ट सामग्रियाँ तथा विज्ञान मॉडल से सम्बन्धित जानकारियों से अतिथियों को अवगत कराया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। अभिप्रेरणा संस्था से श्री दीपेश जी तथा उनकी धर्मपत्नी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा पत्रकार श्री मेहताब आलम जी भी उपस्थित रहे।सभी ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित क्रॉफ्ट तथा विज्ञान मॉडलों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अभिप्रेरणा संस्था द्वारा समस्त प्रतिभागी छात्रों को उपहार भी भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *