रिपोर्ट पहल सिंह राणा
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हवाई दावे करने से ग्रामीणों में रोष।
लक्सर के बसेड़ी खादर गांव में डेंगू से मौत का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप आज बसेड़ी खादर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कैंप लगाया गया है ।और लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर डेंगू की जांच नहीं की जा रही है। जबकि डॉ अनिल वर्मा एसीएमओ हरिद्वार ने बताया कि कैंप मैं डेंगू की जांच की जा रही है। इससे पहले भी कुछ लोग डेंगू पॉजिटिव पाय गए थे ।अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैंऔर साथ ही उन्होंने यह भी पुष्टि की है। कि बसेड़ी खादर गांव में डेंगू से 1 मौत हुई है लेकिन वही जिला पंचायत सदस्य के पति मोनू कुमार का कहना है। कि उनके गांव में डेंगू से लगातार मौत हो रही हैं
और अब तक 7 मौतें डेंगू से हो चुकी हैं
आख़िर स्वास्थ्य विभाग डेंगू के आंकड़ों को क्यों छुपाना चाहता है। यह एक बड़ा सवाल है एसीएमओ हरिद्वार डॉक्टर अनिल वर्मा का कहना है कि लोगों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा तभी इस पर काबू पाया जा सकता है ।वही कैंप में पहुंचे उपजिलाधिकारी लक्सर गोपाल राम बेनीवाल ने कहा कि लगातार डेंगू से निपटने के लिए गांव में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है ।साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास पानी न जमा होने दें ।अगर फ्रिज एसी में पानी है तो उसकी भी साफ सफाई रखें जिससे कि डेंगू जैसी घातक बीमारी पर काबू पाया जा सके अब देखने वाली बात यह होगी क्या स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर काबू कर पाता है या नहीं।




