सट्टे की खाइबडी करते 15 लोगों को किया गिरफ्तार l
बहादराबाद 8 नवम्बर ( महिपाल )
ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे कि खाइबाडी करते हुए मोहल्ला कड़च से 15 लोगो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 37610/- रुपए कि नकदी, सट्टा पर्ची, पैन डायरी आदि सामान बरामद किया है l मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने देर रात ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च में छापा मर कर सट्टा लगाने वाले 15 लोगों को पकड़ा है जिनमे धर्मेन्द्र उर्फ़ पिका पुत्र जगपाल, मोहसिन पुत्र कल्लू, नकुल पुत्र कलवा निवासीगण मोहल्ला कड़च, ज्वालापुर, सागर पुत्र जगपाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर, सुधीर सिंह पुत्र जयपाल निवासी बाहदरपुर जट्ट, अरुण पुत्र राज सिंह निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर, स्वर्ण मसी पुत्र लाल मसी निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर, संजय कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी कड़च, अंकुर पुत्र कलवा निवासी अम्बेडकर मूर्ति कड़च, संजय सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी रामनगर ज्वालापुर, विनोद कश्यप पुत्र बलबीर निवासी बंगाली कॉलोनी निकट शास्त्री नगर ज्वालापुर, दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी कोटरावन ज्वालापुर, हिमांशु पुत्र प्रमोद निवासी मोहल्ला केतवाडा, राजन पुत्र सुरेश मोहल्ला कड़च, जबकि जगपाल पुत्र हरिसिंह निवासी केतवाडा ज्वालापुर फरार होने में कामयाब हो गया l
पुलिस ने पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम का वाद पंजीकृत कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है l




