5 लीटर अवैध शराब व भट्टी उपकरण के साथ एक महिला गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब वशराब बनाने की भट्टी उपकरण के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है । सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की एक महिला भट्टी लगाकर अवैध शराब निकाल रही है ।उस सूचना पर एसआई नरेंद्र तोमर कांस्टेबल अरविंद चंदेल महिला होमगार्ड शिवकुमारी को उस पर निगरानी रखने के लिए कहा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर उस महिला को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी उपकरण 500 लीटर लहान वहीं नष्ट कर दिया गया और उस महिला को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर उस महिला ने अपना नाम जसरा सैनी पत्नी शेर सिंह सैनी निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद थाना कोतवाली लक्सर बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




