Uncategorized

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने चार्ज संभालते ही…

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने चार्ज संभालते ही…

✍🏻👉 रिपोर्टर सद्दाम अली

अजय सिंह एसएसपी हरिद्वार ने चार्ज संभालते ही एक्शन में नजर आये एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि कोई भी छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी फरियाद पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल और थाना प्रभारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं। कि कोई भी फरियादी थाना और कोतवाली से निराश ना लौटे। फरियादियों की समस्या को प्राथमिकता से सुना जाए।
वहीं कोतवाली गंगनहर में 20 अक्टूबर को महिला परमजीत कौर ने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए शिकायत दी लेकिन पुलिस ने पांच दिन बीत जाने के बावजूद भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की जबकि जिस दिन महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी। उसी दिन रेलवे लाइन पर उसके पति का शव बरामद हुआ था। पुलिस कप्तान ने इस प्रकरण में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी है। मामले की जांच की जाएगी कि आखिर लापरवाही किसकी है। इस प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *