Uncategorized

4 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

4 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस ने 4 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब निकालकर बेचने के लिए जा रहा है। सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें भीकमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज ममगई कांस्टेबल अनिल व सुरेंद्र शर्मा की टीम बनाई गई गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम ओमपाल पुत्र बलराम निवासी ग्राम जसपुर रंजीतपुर थाना कोतवाली लक्सर बताया। उसके खिलाफ संबंधित मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *