रिपोर्ट पहल सिंह राणा
प्रबंधक से की अपने समस्याओं के निराकरण की मांग।
लक्सर क्षेत्र की टीआई मेटल प्राइवेट लिमिटेड ग्राम गंगनौली तहसील लक्सर के प्रबंधक से अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग की है मांग नहीं मानने पर धरना प्रदर्शन के लिए भी एक पत्र फैक्ट्री मैं दिया है ।उन्होंने बताया श्रमिक आपकी कंपनी उपरोक्त में कर्मचारी है। जिनकी अपनी उचित मांगों के संबंध में आपसे अनेक बार मुलाकात कर अपनी समस्याओं से आपको अवगत कराया है। श्रमिकों की समस्या से आप भली-भांति परिचित है
लेकिन आप सभी श्रमिकों के उनके कार्य के अलावा झाड़ू लगाते हो पौधों को साफ सफाई कराते हो अन्य ऐसे कार्य कराते हो जो श्रमिक अपने कार्य के अतिरिक्त करने को मजबूर करते हो।। उन्होंने कहा समय में भी मनमाने तरीके से वृद्धि कर दी गई है तथा कार्य समय समाप्त होने के बाद भी श्रमिकों को छुट्टी नहीं मिलती अपनी मर्जी के अनुसार ही श्रमिकों को समय समाप्ति के बाद भी उन्हें घर नहीं जाने दिया जाता है ।श्रमिकों के लिए अन्य कोई सुविधा भी नहीं है ,इसलिए श्रमिक मजबूर होकर अपनी उचित मांगों के लिए धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। इसलिए सूचना आपको लिखित प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। शासन प्रशासन को आप अपने माध्यम से सूचित करदें पत्र देने वालों में सुमित सिंह, हिमांशु कुमार आकाश ,विपिन कुमार, संदीप कुमार बबलू ,ओम कुमार अंकित कुमार, शेखर पदम चौधरी ,जॉनी कुमार, अरुण कुमार मोहित, अंकित कुमार, विकास कुमार ,रवि कुमार ,विशाल कुमार संजय कुमार, आशू कुमार अमनदीप, नितिन कुमार, तेजपाल सोनू राम आदि श्रमिक पत्र देने वालों में शामिल रहे।




