Uncategorized

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई 17 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी।

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई 17 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी।
👉🖊️ रिपोर्टर सद्दाम अली

लंढौरा दीपावली के त्यौहार पर होने वाली बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर ऊर्जा निगम की टीम ने कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। एसडीओ मयंक पंत ने देहरादून से आई विजिलेंस की टीम के साथ बिजली चोरी के खिलाफ बड़े स्तर पर छापेमारी कर अभियान चलाया इस दौरान अकबरपुर ढाढेकी, वह शिखर गांव में करीब 17 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है जिसमें 2 दर्जन से अधिक बिजली के मामले सामने आए हैं विभागीय अधिकारी बिजली चोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। एसडीओ मयंक पंत ने बताया कि छापामारी के दौरान पकड़े गए बिजली चोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी की जा रही है उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार पर अधिकतर लोग बिजली चोरी कर अपने घरों को रोशन करते हैं बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा। विजिलेंस टीम में एसडीओ हनुमान सिंह, आईटीओ धनंजय सिंह, इंस्पेक्टर बच्चन सिंह रावत अभियंता शेर पाल सिंह, जेई अशोक कुमार, गौरव पुंडीर, नेहा जसवाल, संजना सिंह, लाइन मैन के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *