रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
लक्सर जंक्शन पर रेलो के न रुकने से दैनिक यात्रियों को बाईपास पर ही चलती गाड़ियों में चढ़ना और उतरना पड़ रहा है जिससे जनता की जान आफत में है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है जबकि स्थानीय जनता बार बार रेल विभाग के उच्च अधिकारियो, जन प्रतिनिधियों से मांग कर रही है कि दैनिक यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए लक्सर जंक्शन पर रेलो का स्टॉपीज़ बनाया जाए, जबकि रुड़की में इन्ही गाड़ियों को 20 से 25 मिनट तक रोका जाता है परन्तु लक्सर में इन रेलो को न रोकने का कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है l जनता रोज अपनी जान जोखिम में डाल कर बाईपास पर चलती ट्रेनों से उतार रहे है और यही से चढ़ भी रहे हैं जो जनता के जीवन से खिलवाड़ है l स्थानीय जनता की मांग है की लक्सर से रुड़की की और जाने वाली रेलो का लक्सर में स्टॉपेज़ बनाया कर प्रति दिन रुड़की की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को सुविधा प्रदान करे l




