Uncategorized

भारतीय मोदी आर्मी का कार्यक्रम देहरादून में हुआ संपन्न


रिपोर्ट शहजाद अली

देहरादून 16/10/22 दिन रविवार को देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय मोदी आर्मी ( बीएमए )महिला मोर्चा के तत्वाधान में भारतीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मधु थापा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला अधिवेशन आयोजित हुआ जिसमे पूरे भारतवर्ष से हजारों महिलाए एकत्रित हुई । जिसमे बतौर मुख्य अथिति भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा o राजीव आहूजा ने शिरकत की कार्यकर्म में अतिवशिष्ठ अथिति के रूप में कैंट विधान सभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर कार्यकर्म में मौजूद रही।इनके इलावा बीएमए के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज कुमार मावी, भारतीय मोदी आर्मी के संगठन मंत्री और अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल सिंह, भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद वर्मा , बीएमए के राष्ट्रीय महासचिव भुवन चंद्र टम्टा, बीएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कयूम राही, बीएमए की राष्ट्रीय सचिव अलीशा परवीन, बीएमए के राष्ट्रीय सचिव मुकेश गुप्ता , बीएमए के लोक संपर्क अधिकारी आकाश ग्रोवर , प्रियंका रवि प्रकाश, बीएमए की महिला मोर्चा उत्तराखंड की परदेश अध्यक्ष मोनिका चौधरी, बीएमए लीगल सेल उत्तराखंड की परदेश अध्यक्ष अपर्णा सिंह, बीएमए टीम के अभिसार शर्मा, पूनम राठौर, उस्मान, बलवान जांगड़ा, मोहम्मद इलियास, ख्वाजा, डी के सिंह, विनोद शर्मा, पवन जांगड़ा ,जिशान पठान , राजी चौधरी ,जे o डी शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अधिवेशन की की शुरुआत अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि और मोन रख कर की गई ।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा o राजीव आहूजा ने कहा की आज से 18 वर्ष पूर्व जो स्वप्न मोदी राज का उन्होंने देखा था वो पूरा हो गया है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के कुशल नेत्रेत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है देश में ऐसे ऐसे कार्य हो रहे हैं जिनकी आम आदमी कल्पना भी नहीं करता था वो काम मोदी सरकार कर रही है जब पूरा विश्व को करोना काल में हिल गया मोदी जी ने इस त्रासदी का डट कर सामना किया और इस वैश्विक महामारी पर विजय पाई । दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर उनकी चूले हिला दी । मोदी सरकार ने देश में सड़कों का जिस अवल दरजे का निर्माण किया है उससे भारत का शुमार प्रग्तिशाली देशों में होने लगा है। डाo राजीव आहूजा ने कहा की मोदी सरकार ने एक ट्राइबल इलाके की बेटी श्रीमति द्रोपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर बैठाया देश की विक्त मंत्रीपद पर निर्मला सीतारमन को बैठाया । महिला सशक्तिकरण के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं महिलाओं को पुरषों के बराबर ला रहे हैं। डा o राजीव आहूजा ने बताया प्रधानमंत्री मोदी जी को कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की नीलामी कर उनसे एकत्रित होने वाली धनराशि को महिला सशक्तिकरण हेतु दे देते हैं। उन्होंने त्योहारों के मौसम पर सभी माताओं बहनों को बधाई दी।
डाo राजीव ने भ्रूण हत्या को एक अभिशाप बताया और कहा की जिन कंजकों को हम नवरात्रों पश्चात अष्टमी के दिन ढूंढते फिरते हैं घर पर जब अपनी ही बहु का अल्ट्रासाउंड करवाकर पता करते हैं की बहु के गर्भ में बेटी है तो उसकी भ्रूण हत्या करवा देते हैं जो पाप हैं । उन्होंने बताया की मोदी सरकार ने इसको गंभीरता से लिया और आज भ्रूण हत्या मै गिरावट आई है । डा o राजीव ने उपस्थित जनसमूह से भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी दिलवाई साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यकर्म को बढ़ावा देते हुए बेटियों को शिक्षित करवाने की भी शपथ दिलवाई। डा o राजीव आहूजा ने उत्तराखंड की जमीनों पर आए दिन भूमाफिया के कब्जो और गुंडई पर बोलते हुए कहा की मोदी सरकार में गुंडों को संरक्षण नही मिलेगा यूपी सरकार और हरियाणा सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार इन पर गुंडा एक्ट लगाकर इनकी संपतियो को चिन्हित कर इनको जेलो में ठुसेगी उन्होंने इन गुंडा तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा की वो भलाई चाहते हैं तो उत्तराखंड छोड़ दे वर्ना उनकी खैर नहीं बीएमए उन भूमि मालिको की लड़ाई लड़ेगी जिन पर कब्जे हुए हैं । उन्होंने कहा की भूमि पर कब्जाधारियों को चिन्हित करके सरकार को इनकी सूची देगी भारतीय मोदी आर्मी।नौकरियों में पर्ची और खर्ची का खेल मोदी सरकार में नहीं चलेगा योग्यता के आधार पर ही नौकरी पा रहे है उम्मीदवार।उन्होंने गर्व से कहा की हम “मोदीवादी” हैं।
महाअधिवेशन को संबोधित करते हुए बीएमए की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु थापा ने कहा की उन्होंने अपना सारा जीवन महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई हेतु गुजारा है अब वो भारतीय मोदी आर्मी में महिलाओं के हकों की रक्षा करेंगी उन्होंने कहा की डा o राजीव आहूजा ने उनको प्रेरित किया और वो फिर से जन सेवा में आ गई हैं प्रधानमंत्री जी की नीतियों कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलवाने के लिए वो कुछ भी कर गुजरेगी उन्होंने कहा की को भ्रष्ट अधिकारी हैं वो सुधार जाए वरना मोदी आर्मी के कार्यकर्ता उनको सुधार देंगे।
इस अवसर पर सभी प्रांतों से पहुंचे पदाधिकारियों ने बीएमए सुप्रीमो डा o राजीव आहूजा सविता कपूर और मधु थापा का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *