Uncategorized

देहरादून से सबसे बड़ी खबर, कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, महिलाओं को बनाया बंधक

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
देहरादून से सबसे बड़ी खबर, कैबिनेट मंत्री के भाई के घर दिनदहाड़े 1 करोड़ की लूट, महिलाओं को बनाया बंधक
उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में दिन दहाड़े लूट की खबर है।

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई के घर पर दिन दहाड़े लूट हो गई है।

बताया जा रहा है की 1 घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक भी नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई के डोईवाला के घराट गली स्थित घर पर डकैतों ने धावा बोल दिया।

उस समय घर पर केवल मालकिन और दो नौकरानियां मौजूद थी। डकैतों ने तीनों को बंधक बना कर, करीब एक घंटे तक लूटपाट करते रहे।

इस दौरान लुटेरे घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि एक करोड़ की लूट हुई है।

लूटपाट में 6 लुटेरे शामिल थे।

डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बनाया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है।

डोईवाला के शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है।

डोईवाला चौक में इनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं।

डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूटी और वहां से चलते बने। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की पूर्व से जानकारी थी।

उनको शीशपाल अग्रवाल के दोपहर में किस समय वह घर पर खाना खाने आते हैं और घर पर कौन-कौन मौजूद रहता है यह भी पता था।बदमाशों ने घर के अंदर लगभग एक घंटे तक अलमारी, लॉकर, डबल बेड के बॉक्स इत्यादि तमाम जगहों से नगदी और ज्वेलरी अपने कब्जे में ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *