Uncategorized

करवा चौथ की तैयारी में जुटी सुहागिने, सजे बाजार l

करवा चौथ की तैयारी में जुटी सुहागिने, सजे बाजार l
बहादराबाद 12 अक्टूबर ( महिपाल ) सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ कल ( आज ) मनाया जाएगा जिसके लिए सुहागिने अभी से खरीदारी और सजने सवरने में लग गई हैं l करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार मना जाता हैं जिसमें महिलाए निर्ज़ला व्रत रख कर अपने पतियों की लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं l करवा चौथ का व्रत रात्रि में चाँद देख कर ही खोला जाता है, इस व्रत के लिए सुहागिने अपने आपको सोलह श्रृंगार से सजाती हैं, मेहंदी लगाना सबसे उत्तम मना जाता है इसके लिए महिलाए ब्यूटी पार्लरो में जा कर अपनी सुंदरता को और भी बढ़ाने का काम करती हैं इसके लिए महिलाए पहले से ही ब्यूटी पार्लर में अपनी बुकिंग करती हैं उसके बढ़ भी उन्हें सजने सवरने के लिए घंटो ब्यूटी पार्लरो में बैठना पड़ता है तो पति भी अपनी पत्नियों को सोने चाँदी के आभूषण, नए नए वस्त्र उपहार में देते हैं जिसके लिए बाज़ारो में भारी भीड़ उमड़ रही है बाजारों में रौनक लोट रही है दुकानदार भी ख़रीदारों की भीड़ देख कर उत्साहित हैं चारों और उमंग का वातावरण है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *