Uncategorized

20से 30 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के आदेश के अनुपालन में दिनांक 10.10.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,क्षेत्राधिकारी लक्सर हरिद्वार के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब/ मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की धरपकड हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कासमपुर के पास से एक व्यक्ति को 20. 30 ग्राम अवैध स्मैक व एक अदद डिजिटल तराजू , एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी पर NDPS ACT. के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मुअसं- 547/22 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT
गिरफ्तार अभि का विवरण
शानेआलम पुत्र मीरहसन निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी हरिद्वार
फरार अभि0 का विवरण
फिरोज पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
अभि के कब्जे से 20.30 ग्राम स्मैक व एक डिजिटल तराजू व मोटरसाइकिल बरामद किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *